फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Not Congress, 10 BJP MLAs held a separate meeting, take care of their own family

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, अपना कुनवा संभालें

Mon, 28 Oct 2024 04:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, क्वार (शिमला)/सोलन।
अमर उजाला नेटवर्क, क्वार (शिमला)/सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

 भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Not Congress, 10 BJP MLAs held a separate meeting, take care of their own family
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भाजपा से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए। डोडरा क्वार में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि मुझे लगता है कि बिलासपुर में कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के विधायकों की बैठक हुई होगी। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हाईकमान की मंजूरी के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन


यह उल्लेखनीय है कि कैबिनेट में एक पद खाली चल रहा है। उधर, सोलन के पाइनग्रोव स्कूल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि बिजली वोर्ड को अब अपने पांव पर खड़ा होना ही पड़ेगा। कब तक सरकार अनुदान के सहारे बोर्ड को चलाएगी। सरकार उन्हें 2,200 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी गांव के किसानों को भी दी जा सकती है। ढाई रुपये प्रति यूनिट बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों पर खर्च होती है।
विज्ञापन


उसके बाद जनता का नंबर आता है। वहीं सरकार अनुदान भी देती है। यह बात बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सोचनी चाहिए कि पोस्ट बढ़ाकर फायदा है या उन्हें अपने पांव पर खड़ा होकर। बोर्ड के कर्मचारियों की मांगें सरकार सुनेगी, मगर उन्हें भी सरकार के बारे में सोचना होगा। कहा कि बोर्ड को दी जाने वाली अनुदान राशि को गांव के किसानों पर लगाया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed