फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Kangra will become tourism capital, blueprint of various projects ready

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा बनेगी पर्यटन राजधानी, विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

Sat, 08 Apr 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद कहा कि कांगड़ा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सुंदर धौलाधार पर्वत, ऐतिहासिक मंदिर और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Kangra will become tourism capital, blueprint of various projects ready
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने कांगड़ा जिले में विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद कहा कि कांगड़ा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सुंदर धौलाधार पर्वत, ऐतिहासिक मंदिर और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। सरकार जिला कांगड़ा में पारंपरिक पर्यटक स्थलों में आधारभूत ढांचा विकसित करने पर एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से स्वीकृत 390 करोड़ व्यय करेगी। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।
विज्ञापन


सरकार ने कांगड़ा जिले के धरोहर गांव परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया है। पालमपुर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिसमें एक उन्नत किस्म का रिजॉर्ट 24 घंटे के लिए पर्यटन गांव, एक आधुनिक रोलर स्केटिंग रिंक और एक वेलनेस सेंटर का निर्माण करना प्रस्तावित है। सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में 180 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है, जिसमें एक आधुनिक चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ की अनुमानित लागत पर आधारित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने में धर्मशाला में पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाउंटेन, कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट और पार्किंग सुविधा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सरकार ने पौंग बांध में हाउस बोट, क्रूज, याच और जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने का निर्णय भी लिया है। नूरपुर और नगरोटा बगवां क्षेत्र में सड़क किनारे आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देकर साहसिक पर्यटन के व्यवसाय को मजबूत करना है।

सीएम सुक्खू दिल्ली पहुंचे, हिमाचल सभा की बैठक में लेंगे भाग

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को नई दिल्ली पहुंच गए। वह वहां हिमाचल सभा की बैठक में भाग लेंगे। सुक्खू शनिवार को पहले दिन भर रूटीन की फाइलों का निपटारा करते रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश था, पर वह सरकारी कामकाज का निपटारा करते रहे।

इसके पहले दिन भी शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सचिवालय पहुंचे और यहां दैनिक कामकाज को निपटाते रहे। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली से लौट आएंगे और वह बीड़ में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed