फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said - If the rebel mla wants to come back to Congress, welcome, all are our brothers.

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बागी हमारे भाई, वापस आना चाहें तो स्वागत

Thu, 29 Feb 2024 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्राॅस वोटिंग करने वाले छह विधायक हमारे भाई हैं।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said - If the rebel  mla wants to come back to Congress, welcome, all are our brothers.
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागी वापस आना चाहें तो उनका स्वागत है। गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्राॅस वोटिंग करने वाले छह विधायक हमारे भाई हैं। इनकी गलती माफ की जा सकती है। दो विधायकों की पत्नियों ने घर में आकर मुझसे बात भी की है लेकिन विधायक अभी हिमाचल से बाहर हैं, उनके पास फोन भी नहीं है। मेरी कमी रही कि मैं शराफत में रह गया। पूरे घटनाक्रम में खुफिया तंत्र का भी फेलियर रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेवारी भी ली। चुनाव टाई हुआ था। पर्ची से भाजपा को सीट मिली है।

विज्ञापन


षड़यंत्र के तहत मेरे इस्तीफे की बात फैलाई
षड़यंत्र के तहत मेरे इस्तीफे की बात की अफवाह तक फैलाई गई, ताकि बजट पारित करते हुए वोटिंग के दौरान हमारी संख्या कम हो जाए।भाजपा किस आधार पर सरकार बनाने का प्रयास कर रही, यह समझ से परे है। इनके पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ ही जाने थे। भाजपा ने मतदान केंद्र में माहौल खराब किया। विस परिसर में बैरिकेड्स तोड़े। सीआरपीएफ के साथ आए। शिमला में दिन भर हरियाणा के हेलिकाप्टर मंडारते रहे। बागी विधायक अगर सदन में आ जाते तो उन्हें कोई डर नहीं था, उनकी तो डिसक्वालीफिकेशन भी नहीं हुई थी। उनके अपने अंदर डर था, इसी कारण से हरियाणा में रुके हैं। जनता के वोट से जीतकर आने के बाद जो विधायक बिक गए हैं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed