फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said If permission is granted, we will deposit Rs 1500 in the accounts of women within 24

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- अनुमति मिले तो 24 घंटे में महिलाओं के खाते में डालेंगे 1500 रुपये

Sat, 25 May 2024 10:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/जवाली/डमटाल(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/जवाली/डमटाल(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2024 10:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन को रुकवाने के लिए रोज नए अड़ंगे डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार-बार चुनाव आयोग के पास महिलाओं की सुख सम्मान निधि को रुकवाने में लगे हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said If permission is granted, we will deposit Rs 1500 in the accounts of women within 24
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के जवाली, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। उन्होंने कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन को रुकवाने के लिए रोज नए अड़ंगे डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार-बार चुनाव आयोग के पास महिलाओं की सुख सम्मान निधि को रुकवाने में लगे हैं और दिल्ली से भी चुनाव आयोग पर दबाव डाला जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने महिलाओं की पेंशन के फार्म भरने को अनुमति दी और अब महिलाएं योजना के फार्म भर रही हैं। अगर भाजपा अपना विरोध वापस ले ले और चुनाव आयोग अनुमति दे तो 24 घंटे में महिलाओं को 1500 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर अनुमति नहीं भी मिली, तो जून में महिलाओं को दो किश्तों के 3000 रुपये एक साथ डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई प्रयास किए हैं। पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस चुनावी लाभ को देखकर काम नहीं करती। कांग्रेस सरकार ने सरकार की खराब माली हालत के बावजूद पहले ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, जबकि भाजपा नेता दिल्ली में एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये को रुकवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर पांच साल तक सोते रहे और प्रदेश का खजाना लुटाते रहे। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकर जनता का पैसा जनता के बीच बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धन-बल से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को गिराने का एक महीने तक असफल प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार की लड़ाई अब जनता लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आपकी वोट की ताकत ही लोकतंत्र को बचा सकता है। अगर इसी तरह विधायक राजनीतिक मंडी में बिकते रहे तो जनता के वोट की क्या अहमियत रह जाएगी। 1 जून को प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त की राजनीति को कड़ा सबक सिखाएगी।

सुक्खू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो आनंद शर्मा हिमाचल के रहने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी जब कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन थे तो बैंक में लूट हुई, जिसकी जानकारी सरकार के पास है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं को सिर्फ चुनाव आती है हिमाचल की याद : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जवाली में जनसभा में कहा कि चुनाव में लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने के लिए वोट करना है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल की याद आती है, लेकिन चुनाव के बाद जनता को भूला दिया जाता है। जब हिमाचल में त्रासदी आई तो उस समय प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं को हिमाचल वासियों की याद क्यों न आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed