फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Govt will make arrangements for the displaced people of airport expansion

Kangra News: सीएम सुक्खू बोले- एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विस्थापितों की सरकार करेगी व्यवस्था

Tue, 23 May 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 May 2023 06:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर कहा कि जो विस्थापित होंगे, उनके लिए सरकार व्यवस्था करेगी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Govt will make arrangements for the displaced people of airport expansion
कांगड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहा कि वह कांगड़ा में पर्यटन को विकसित करने आए हैं। तीन हजार करोड़ रुपये कांगड़ा को उपलब्ध करवाए गए हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर कहा कि जो विस्थापित होंगे, उनके लिए सरकार व्यवस्था करेगी। हिमाचल प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन विकास को हम रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था चार साल में पटरी पर आएगी और आने वाले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्ध और अमीर राज्य बनेगा। जिला कांगड़ा को मंत्रिमंडल में जगह देने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री भी कांगड़ा के ही हैं।

विज्ञापन


इससे पहले वह मंगलवार को विमान से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी कांगड़ा दौरे पर आए हैं। इस अवसर पर प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष नगरोटा के विधायक आरएस बाली, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, सीपीएस आशीष बुटेल, उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed