फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said- considering promotions twice a year, not retiring in the middle of the academic sess

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, राज्य मंत्रिमंडल का भी होगा विस्तार

Fri, 08 Aug 2025 03:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त कला शिक्षकों को भी सरकार पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लेगी। शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र के मध्य में सेवानिवृत्ति नहीं करने को लेकर विचार जारी है। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said- considering promotions twice a year, not retiring in the middle of the academic sess
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिलेगा। उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी हाईकमान को अनुसूचित जाति के नेता या कैबिनेट मंत्री में से किसी एक को अध्यक्ष बनाने के लिए चिट्ठी सौंप कर अपनी सिफारिश से अवगत करवा दिया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में रिक्त एक पद भरने और फेरबदल करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में नहीं, लाॅटरी ऑनलाइन बेची जाएगी। भाजपा शासित कई राज्यों में भी यह व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वालों के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी, जो दोषी नहीं होगा उस पर दर्ज मामले को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन




शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकमान तय करे कि मंत्री रहते अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बात आलाकमान के सामने रखी है। जो भी अध्यक्ष बनेगा, वह संगठन को मजबूती देने का काम करेगा। इस प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा।हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में लॉटरी चल रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से शुरू की गई लॉटरी के टिकट ऑनलाइन ही बिकेंगे, यह दुकानों में नहीं मिलेंगे। लोग ड्रीम इलेवन पर भी खेल रहे हैं। जो खेलना चाहे वो खेले। नियम से ही प्रदेश में लॉटरी चलेगी। मध्यप्रदेश, गोवा और केरल में भी लॉटरी चल रही है। 312 कला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सीख ली है। पीएम भी नियुक्ति पत्र देते हैं, अब हमारी सरकार भी उसी तरह दे रही है। हिमाचल में अब साल में 4 बार हिमकेयर कार्ड बनवा सकेंगे। ज्यादा जरूरी होने पर अस्पतालों के एमएस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी हिमकेयर बनाने की शक्ति दी गई है। सराज में मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बदसलूकी पर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तिरंगे का अपमान सहन नहीं करेगी। मामला दर्ज किया गया है, कानून अपना काम करेगा। जो दोषी नहीं होगा उसके खिलाफ एफआईआर हट जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सुधीर शर्मा पर कसा तंज
विधायक सुधीर शर्मा की ओर से अपने जन्मदिन के अवसर पर आपदा प्रभावित परिवारों को 51 लाख रुपये की राशि वितरित करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि पता करना पड़ेगा यह राशि वही तो नहीं है जो पार्टी बदलने के लिए मिली थी। 51 लाख रुपये की राशि बैंक से निकली है या नहीं। ये भी पता करना पड़ेगा।
विज्ञापन

संजौली हेलीपैड से अब चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी उड़ान : मुख्यमंत्री
संजौली हेलीपैड से जल्द ही चंडीगढ़ और रामपुर के लिए हवाई उड़ानें शुरू होंगी। इन सेवाओं के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को बताया कि संबंध में उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ बैठक की थी, जिसके बाद इन उड़ानों को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed