फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Congress party will soon announce ticket in Himachal.

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पार्टी जल्द घोषित करेगी टिकट, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का किया प्रयास

Wed, 24 Apr 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि भाजपा ने जो बिके हुए विधायकों को खरीदने का काम किया है और लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Congress party will soon announce ticket in Himachal.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर कहा कि जल्द ही टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रचार में जुट चुकी है। उन्होंने कहा कि वह धर्मशाला भी आए थे, तब भी चुनावी प्रचार ही था। हमारे सभी प्रत्याशी चुनाव चिह्न का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


हमारा प्रचार जनता की अदालत में चल रहा है और भाजपा ने जो बिके हुए विधायकों को खरीदने का काम किया है और लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है, धर्मशाला की जनता पढ़ी-लिखी है और सब जानती है कि क्या करना है। मुख्यमंत्री ने कहा की जयराम ठाकुर सत्ता और कुर्सी पाने के लिए भगवान को भी चुनौती दे सकते हैं। जयराम ने विधानसभा में कहा था कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता।

विज्ञापन

बागी नहीं, दागी हैं भाजपा में गए 6 पूर्व विधायक: धर्माणी
 तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा में गए छह पूर्व विधायकों को दागी करार देते हुए कहा कि इन विधायकों ने अपना दामन दागदार करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को भी दागदार किया। अभी भी यह पूर्व विधायक चुनावी रण से हटकर प्रायश्चित कर सकते हैं तो शायद इनको भगवान क्षमा कर दें। उन्होंने कहा कि छानबीन में सामने आया है कि नौ विधायकों में से पांच विधायक खनन के कारोबार से जुड़े हैं। एक क्रशर की अनुमति होने के बाद एक अन्य अवैध क्रशर बिना अनुमति के ही चला रहे थे और सरकारी भूमि पर खनन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ विधायकों को खरीद सकती है लेकिन प्रदेश के लाखों मतदाताओं को खरीदने की हैसियत किसी में नहीं है और न ही हिमाचल की जनता अपना ईमान बेचती है। उन्हें पूरा भरोसा है कि हिमाचल की जनता इन पूर्व विधायकों की जमानत जब्त करवाएगी।

फैसला होते ही मुसाफिर को कांग्रेस में करेंगे शामिल : अवस्थी
 कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी को लेकर भी कोई विवाद नहीं है। पार्टी की एक प्रकिया है, जिससे गुजरना पड़ता है। नियमों का पालन किया जा रहा है। संजय अवस्थी ने कहा कि मुसाफिर राजीव भवन में हुई बैठक में आए थे, उन्होंने पार्टी में वापसी का बात कही। उनके नाम की अनुशंसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से निर्णय लिया जाना है। जल्द ही निर्णय होने पर विधिवत रूप से उन्हें कांग्रेस में शामिल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 विधायक किशोरी लाल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य संसदीय सचिव व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बताया है कि किशोरी लाल को  धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव  में ब्लॉक व अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों के साथ तालमेल के साथ चुनाव प्रचार को लेकर बैठकें करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed