Shimla: सुबह की सैर करते आईजीएमसी का निरीक्षण करने पहुंच गए सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए अचानक आईजीएमसी शिमला का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे सैर करते हुए अचानक आईजीएमसी शिमला का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी, मेडिसिन और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
उन्होंने मरीजों को आईजीएमसी में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी ली। मुख्यमंत्री ने मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की शुभकामनाएं दीं। कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि प्रदेश में ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस दौरान उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी साथ रहे।
चूंकि कल से ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी के मध्य नजर ये औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की हर मंजिल का निरीक्षण किया व दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य सांसद संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी मौजूद रहे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।
सीटी स्कैन भी करवाया
आइजीएमसी में निरीक्षण के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह का सीटी स्कैन टेस्ट भी हुआ। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि छाती का सीटी स्कैन हुआ है। इस दौरान कई डॉक्टर यहां मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.