फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu press conference live updates today, Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

Himachal: 18 से 60 वर्ष की पांच लाख पात्र महिलाओं को नए वित्त वर्ष से 1500 रुपये पेंशन, सीएम ने किया एलान

Mon, 04 Mar 2024 10:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी सभी महिलाओं को जीवनभर के लिए इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu press conference live updates today, Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस के घोषणापत्र की पांचवीं गारंटी को पूरा करने जा रही है। 18 से 60 साल तक की पांच लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1500-1500 रुपये हर माह देने की घोषणा करते हैं। 60 से अधिक उम्र की महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पहले ही बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। सबसे बड़ी गारंटी को लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विधानसभा के बजट सत्र के समय इसकी घोषणा की जानी थी। हो-हल्ले के बीच इसका एलान नहीं किया गया। गारंटी को लागू करने में राज्य सरकार के सालाना करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना का नाम इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना प्रदेश की बहनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है। इसके लिए उनकी वचनबद्धता अटूट है। इससे प्रदेश के सभी परिवार सीधे-सीधे जुड़ेंगे। प्रदेश सरकार सभी पात्र महिलाओं के फार्म भरवाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा नेता बार-बार यह कहते थे कि गारंटियों का क्या हुआ। यह सरकार की सबसे बड़ी गारंटी थी। इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने प्रथम चरण में लाहौल-स्पीति की महिलाओं को सम्मान राशि का हकदार बना दिया है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़कर प्रदेश की 2,45,000 महिलाओं को एक फरवरी से 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी गई है। ये 60 से अधिक उम्र वाली महिलाएं, एकल नारियां आदि हैं।

सत्ता में आने पर कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ की देनदारियां थीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल पहले सरकार बनते ही प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति थी। उस पर नियंत्रण साधा गया। तब राज्य पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था और कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां थीं। इसके बाद प्रदेश पर आपदा आई। करीब चार हजार घर पूरे नष्ट हो गए। परिवारों की सहायता करने के लिए कानून बदल दिया गया। उन्होंने गारंटियां दीं। पहली ही बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई।

दूसरी गारंटी 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना तीन चरणों में शुरू की। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने की तीसरी गारंटी को इसी सत्र से पूरा किया जा रहा है। गाय के दूध की खरीद में 13 और भैंस के दूध में 23 रुपये की वृद्धि की। पहली बार दूध और प्राकृतिक खेती से उगाए अनाज को खरीदने का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाकर 300 की गई।

शानन प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत सरकार से एक पत्र आया है, जिसमें कहा गया है कि इस बाबत अभी कुछ कार्रवाई मत करें। इसको लेकर हमने कैबिनेट बैठक में चर्चा की है। पंजाब सरकार शानन प्रोजेक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गई है। हमने भी इसको लेकर संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया है। हम अपने अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे। 

झूठ बोल गए मुख्यमंत्री, बजट में प्रावधान नहीं तो 1500 कहां से : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी झूठा है। बजट पारित हो चुका है और 6 दिन बाद यह घोषणा की है। बजट में प्रावधान ही नहीं है तो घोषणा पूरी कहां से होगी। 1 अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी, उसके बाद महिलाओं को 1500 रुपये कहां से मिलेंगे। हिमाचल में 2011 की जनगणना के हिसाब से 38 लाख महिलाएं हैं। 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख हैं। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है। इसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 7.83 लाख है। इसमें महिलाओं की संख्या 4.55 लाख हैं। तो क्या मुख्यमंत्री केवल 5 लाख महिलाओं को राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed