फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu leaves for Delhi, speculations intensify regarding cabinet expansion

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज

Wed, 29 Nov 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 10:54 PM IST
सार

सुक्खू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 50 साल राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। बुधवार को सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन किया। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu leaves for Delhi, speculations intensify regarding cabinet expansion
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके दिल्ली रवाना होते ही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि सुक्खू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 50 साल राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। बुधवार को सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर और सरकार के कुछ मंत्री सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का वीरवार को सोलन में कार्यक्रम में शरीक होना है। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से सीधे सोलन आ सकते हैं।

विज्ञापन


सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर 11 दिसंबर को कांगड़ा में कार्यक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी निमंत्रण देंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। लंबे समय से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें राजेंद्र राणा, राजेश धर्माणी में से किसी एक को, जिला कांगड़ा से यादविंद्र गोमा या अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रियों के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। इसमें भी एक वरिष्ठ विधायक की ताजपोशी हो सकती है।
विज्ञापन


चंबा के विकास में बीके चौहान का अहम योगदान : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बीके चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीके चौहान का मंगलवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने चंबा के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed