फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder sukhu launched Him Parivar Portal providing more than 300 online services

हिमाचल: हिम परिवार पोर्टल पर मिलेंगी 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं, सीएम सुक्खू ने किया लॉन्च

Sat, 25 Jan 2025 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
 इस अवसर पर हिम परिवार परियोजना को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu launched Him Parivar Portal providing more than 300 online services
मुख्यमंत्री ने हिम परिवार कार्ड व पुरस्कार वितरित किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान हिम परिवार पोर्टल लॉन्च किया। यह पहल राज्य के सभी परिवारों को दस्तावेजों, सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी।  इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता लाकर उन्हें आगे बढ़ाना है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर हिम परिवार परियोजना को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने हिम परिवार पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने हिम परिवार कार्ड भी वितरित किए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुरस्कार भी दिए
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा पुलिस थाने को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से भी सम्मानित किया। थाने ने अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण, जन सहयोग, प्रशासनिक दक्षता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कर्मचारियों के प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त नूरपुर पुलिस जिला को कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्टता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और यह पुरस्कार पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने प्राप्त किया। कुल्लू जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया। कांगड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिसे पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने प्राप्त किया। जनजातीय जिलों की श्रेणी में लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर रवि नंदन (आईपीएस) और अन्य परेड कमांडरों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed