फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu Instructions to release the first installment of outstanding liabilities to the contractor

Himachal: 28 अप्रैल तक इन विभागों के ठेकेदारों को बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश

Fri, 25 Apr 2025 01:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लंबित देनदारियों की पहली किस्त 28 अप्रैल से पहले और शेष राशि इस महीने की 30 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu Instructions to release the first installment of outstanding liabilities to the contractor
सीएम सुक्खू ने वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 30 अप्रैल से पहले लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित सभी देनदारियों को जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित देनदारियों की पहली किस्त 28 अप्रैल से पहले और शेष राशि इस महीने की 30 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। उन्होंने दोनों विभागों को बिल तैयार कर उन्हें भुगतान के लिए समय पर कोषागार में प्रस्तुत करने के लिए शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को विभागीय बिल हर महीने की 10 तारीख के बाद ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए क्योंकि राज्य को हर महीने की 10 तारीख को केंद्रीय कर प्राप्त होते हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव, वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग एनपी सिंह, प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed