फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of developmental schemes worth Rs 110 crore in S

Sirmour: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिलाई क्षेत्र में दी करोड़ों की सौगात, बागी विधायकों पर जमकर बरसे

Wed, 13 Mar 2024 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

 बुधवार को सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागियों पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि वे इधर से उधर ऐसे भाग रहे हैं, जैसे उनके पीछे देवता पड़ गया हो।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of developmental schemes worth Rs 110 crore in S
सीएम सुक्खू ने शिलाई क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपने दम पर जीत नहीं पाई और अब नोटों के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। बुधवार को सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागियों पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि वे इधर से उधर ऐसे भाग रहे हैं, जैसे उनके पीछे देवता पड़ गया हो। मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सुक्खू ने बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें विधायक बनाया, कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर वे चुनाव जीतकर आए और अब पैसे के लालच में आकर अपनी विधायकी बेच दी, यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अब बागी विधायक फाइव स्टार होटलों में ठहरे। पहले पंचकूला में थे और अब मेंढक की तरह उछलकर ऋषिकेश पहुंच गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूचना है कि अब ऋषिकेश से भी कहीं ओर जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि यहां गंगा मां भी कह रही होगी कि मैं भी मैली हो गई, इनके पाप धोते-धोते, लेकिन अब बागी महापापी विधायकों के पाप नहीं धोने वाली हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद बागी विधायकों के पीछे देवी-देवता लग गए हों, तभी वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूद रहे हैं और उन्हें रात को सपनों में भी देवता ही दिखाई देने लगे हों। सुक्खू ने कहा कि धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को जनता अवश्य सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक हित साधने के लिए समस्याओं को लटकाने में विश्वास नहीं रखते। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समय पर निर्णय ले रही है। चुनावी फायदे के लिए नहीं, अपितु जन कल्याण के लिए सोच समझकर निर्णय लिए जा रहे हैं। वह स्वयं आम परिवार से संबंध रखते हैं और उनका यह प्रयास है कि आमजन की समस्याओं के निदान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और जन-जन के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को पार कर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के बल पर राजनीति करते हैं और उनके लिए कुर्सी आम आदमी की आशाओं को पूरा करने का साधन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन के बल पर जनता के मत का अपमान करने वालों को लोकसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएं।

कुर्सी को लेकर बैंक निदेशक के साथ हुई बहस, वीडियो हो रहा वायरल
शिलाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रवास के दौरान मंच पर उस समय अचानक खलबली मच गई जब यहां पार्टी के नेता एवं बैंक निदेशक के साथ कुर्सी पर बैठने को लेकर बहस हो गई। इस दौरान क्षेत्र से पार्टी से संबंधित लोग नेता के पक्ष में नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के जिला सिरमौर निदेशक भारत भूषण मोहिल के साथ मुख्यमंत्री के मंच पर बहस का वीडियो सामने आया। इस दौरान निदेशक गुस्से में आग बबूला होते हुए मंच से नीचे उतरते हुए नजर आते हैं, जबकि अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें पुन: वापस मंच तक पहुंचाया। इस बीच लाधी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार की व्यवस्था के खिलाफ रोष देखने को मिला। उधर, सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में पार्टी की गुटबाजी भी सामने आ रही है। इस तरह की घटना से साफ जाहिर होता है कि अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

ये घोषणाएं कीं
मुख्यमंत्री ने शिलाई में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोलने, शिलाई में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का कार्यालय खोलने, कमरऊ तहसील में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थापित करने तथा जाखना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। उन्होंने रोनहाट में खंड शिक्षा कार्यालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कोटा-पाब तथा हलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और थोटां जाखल, उत्तरी तथा नाया पंजौर में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने खुबयार में राजकीय माध्यमिक पाठशाला, गंगटोली में राजकीय उच्च पाठशाला, तालो बास में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ग्राम पंचायत कोड़गा के पनवार में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जखांडो में पशु औषधालय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे।   मुख्यमंत्री ने बंबरार खड्ड पर पुल निर्मित करने, शिलाई खंड की 10 सड़कों के लिए 25 लाख प्रत्येक सड़क तथा मानल-कोडगा-सकानली मार्ग के लिए 24 करोड़ प्रदान करने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय तथा ददाहू में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने और हरिपुरधार स्थित नागरिक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed