फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cm Sukhvinder Singh Sukhu Will Give Aapda Rashi In Mandi Tomorrow

CM Sukhu: मुख्यमंत्री कल मंडी में 3500 परिवारों को जारी करेंगे विशेष राहत पैकेज की पहली किस्त

Sun, 22 Oct 2023 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

मंडी जिले में 3,500 से अधिक परिवार मानसून आपदा से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को पुनर्वास कार्यक्रम के माध्यम से विशेष राहत पैकेज की पहली किस्त का उनके बैंक खातों में सीधा हस्तांतरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Cm Sukhvinder Singh Sukhu Will Give Aapda Rashi In Mandi Tomorrow
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को मंडी जिले के आपदा प्रभावित 3,500 परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज की पहली किस्त वितरित करेंगे। कार्यक्रम 23 अक्तूबर को मंडी के पड्डल मैदान में प्रातः साढ़े 10 बजे शुरू होगा। हाल ही में हिमाचल सरकार ने प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के सृजन में सहायता के लिए 4,500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुनर्वास कार्यक्रम इसी पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है। मंडी जिले में 3,500 से अधिक परिवार मानसून आपदा से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को पुनर्वास कार्यक्रम के माध्यम से विशेष राहत पैकेज की पहली किस्त का उनके बैंक खातों में सीधा हस्तांतरण किया जाएगा। इससे पहले सीएम 21 अक्तूबर को कुल्लू में आयोजित पुनर्वास कार्यक्रम में जिले के प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित कर चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को यह कार्यक्रम मंडी में होने जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर डीसी अरिंदम चौधरी ने रविवार को पड्डल मैदान में सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को अपना दायित्व पूरी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महासचिव शशि शर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए गठित की हैं आठ कमेटियां
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए 8 समितियों का गठन किया है। पड्डल मैदान में तैयारी को लेकर एडीएम डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। वहीं, पड्डल में बैठने के प्रबंधों, स्टेज और अन्य सुरक्षा इंतजामों की देखरेख एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर की अगुवाई में गठित कमेटी कर रही है।


इसके अलावा कार्यक्रम में सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल को स्वागत कमेटी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को कैटरिंग का जिम्मा देखने वाली कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। आरटीओ मंडी को यातायात एवं पार्किंग कमेटी और जिला लोक संपर्क अधिकारी को मीडिया समिति का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed