फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh Sukhu said that those living in old age homes, orphanages will get a clothing grant of Rs

Shima News: सीएम सुक्खू बोले- वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रहने वालों को मिलेगा 10 हजार रुपये का वस्त्र अनुदान

Sat, 14 Jan 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं व मूकबधिर बच्चों  के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी व सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder singh Sukhu said that those living in old age homes, orphanages will get a clothing grant of Rs
बसंतपुर वृद्धाश्रम में आवासियों, निराश्रित महिलाओं से मिले सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मकर संक्रांति के पर्व पर जिला शिमला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं व मूकबधिर बच्चों  के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी व सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यहां रहने वाले लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्योहार मनाने को कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री का धामी, टिक्करघाटी, मांदरी, बागीपुल इत्यादि स्थानों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। व्यापार मंडल सुन्नी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा व अन्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


14.50 करोड़ से बनेगा लॉ यूनिवर्सिटी घंडल में छात्रावास
इससे पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला (घंडल) में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश और विवि के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद की मौजूदगी में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखी। विधि विश्वविद्यालय के इस दूसरे छात्रावास का निर्माण करीब 14.50 करोड़ से होगा । इसके लिए प्रदेश सरकार ने दस करोड़ का बजट दिया है। सुक्खू ने यूनिवर्सिटी के विकास के लिए सरकार के स्तर पर आर्थिक रूप से हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया। उन्होंने इस मौके पर यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए भी छात्रावास निर्माण किए जाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने पांच करोड़ का शुरूआती अनुदान देने की घोषणा की। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल को उपलब्धियों के लिए बधाई दी और ढांचागत सुविधाओं को अर्जित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed