फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said Make Kamlesh win get CM along with MLA

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कमलेश को जिताओ, विधायक के साथ सीएम पाओ

Mon, 08 Jul 2024 04:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 04:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ढलियारा, देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said Make Kamlesh win get CM along with MLA
ढलियारा, देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा का चुनाव देहरा के सम्मान की लड़ाई है और पूर्व विधायक होशियार सिंह को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा में मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम से पहले पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन


'होशियार सिंह की नहीं चलेगी होशियारी'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक ने साढ़े छह साल में देहरा की किसी समस्या के लिए धरना नहीं दिया, लेकिन अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए वह विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और कोर्ट भी गए, क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची, जो असफल रही। उन्होंने कहा कि इस बार होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी और वह देहरा की जनता को झूठ बोल कर गुमराह नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'विधायक निधि से बनवा रहे अपने फाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि होशियार सिंह छह साल तक वह अपने क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि से वह अपने फाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रिजॉर्ट के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है।

होशियार सिंह को देहरा की जनता की नहीं, अपने रिजॉर्ट की चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। अब कांग्रेस की संख्या में तीन और बढ़ने वाली है और 13 जुलाई को कांग्रेस के विधायक 41 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता विकास को चुनेगी और होशियार सिंह का पैसा किसी काम नहीं आएगा।

'भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके होशियार'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं और देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देहरा के सम्मान की लड़ाई में भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का साथ देंगे और होशियार सिंह को जमीन दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने की उनकी हसरत कभी पूरी नहीं होगी। जनता को ठगने के लिए वह बार-बार भाजपा सरकार बनने के झूठे दावे कर रहे हैं और अब जनता भी उनका मजाक बना रही है।

'भाजपा सरकार से विरासत में मिला 85 हजार करोड़ रुपए का कर्ज'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से बदहाल करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा जिम्मेदार हैं। कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से 85 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला। आज प्रदेश की हालत यह है कि कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालत में सुधार लाने के लिए कड़े कदम उठाए, जिससे एक वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। इस राजस्व से आम आदमी के लिये योजनाएँ बनाई जा रही है।

'महिलाओं को 1500 न मिले, जयराम ठाकुर रुकवाने पहुंचे चुनाव आयोग'
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित बनाया। पुलिस कर्मचारियों की डाईट मनी पांच गुणा बढ़ाकर एक हजार रुपए की। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन दी, जिसे रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुंच गए। 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक इलाज कांग्रेस सरकार निशुल्क करवा रही है। विधवाओं को घर बनाने के लिये तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार गांव से जुड़े हुए लोगों के लिए योजनाएं बनाई रही हैं। उन्होंने कहा चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ एसई (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय खोला जाएगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली, विधायक संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed