फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu said Jammu and Ladakh People encroached Himachal Pradesh land

CM Sukhu: जम्मू, लद्दाख के लोग कर रहे हैं सीमाओं पर कब्जे, लेफ्टिनेंट गवर्नर से की बातचीत

Fri, 29 Sep 2023 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Sep 2023 10:14 AM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को कहा गया है कि विशेष राहत पैकेज नहीं देना है तो आपदा राहत के नियमों के हिसाब से जो 1500 से 2000 करोड़ हिमाचल के बनते हैं, इस बजट को तो दे दीजिए।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu said Jammu and Ladakh People encroached Himachal Pradesh land
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिह सुक्खू ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग हिमाचल की सीमाओं में प्रवेश कर कब्जे रहे हैं। इस बारे में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर बीडी मिश्रा से अमृतसर में बातचीत की गई है। सर्वे ऑफ इंडिया की मैपिंग होगी। दोनों ही लेफ्टिनेंट गवर्नर से इस तरह घटनाएं रोकने की बात की गई है।

विज्ञापन


सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को कहा गया है कि विशेष राहत पैकेज नहीं देना है तो आपदा राहत के नियमों के हिसाब से जो 1500 से 2000 करोड़ हिमाचल के बनते हैं, इस बजट को तो दे दीजिए। इस बात को भी गौर से सुना गया है। जल्दी ही कोई न कोई राहत मिलेगी। बीबीएमबी के एरियर के बारे में भी बात हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश भी पंजाब और हरियाणा की तरह स्थायी सदस्य होना चाहिए। नशे के बारे में सभी राज्य चिंतित हैं और सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को पटरी पर लाना ही लक्ष्य है। इस दृष्टि से केंद्र ने उनकी बात को गौर से सुना है। इसमें समस्या का समाधान होगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों में कटौती करके भी आपदा प्रभावित लोगों के घर बसाएगी। आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर फाइलें निपटाते रहे सुखविंद्र, लोगों से भी मिले
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को दिन भर तबादलों से संबंधित फाइलें निपटाते रहे। विभिन्न विभागों में तबादलों पर मंत्रियों की सिफारिशों और अन्य फाइलों का उन्होंने निपटारा किया। आगामी दो दिनों में कई विभागों में सैकड़ों तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि महकमे प्रमुख हैं। इसके अलावा सुक्खू ने विभिन्न तबकों के लोगों से भी इस संबंध में बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed