फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu On Jairam Thakur in Nadaun

CM Suhku News: मुख्यमंत्री बोले- छिटकते कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए सरकार बनने के सपने दिखा रहे जयराम

Mon, 06 May 2024 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 08:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा से छिटकते नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चार जून को सरकार बनने के सपने दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu On Jairam Thakur in Nadaun
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर: हिमाचल में कांग्रेस के नेता नहीं, आम जनता उपचुनाव लड़ रही है। भाजपा ने राज्यसभा की सीट चुराई है। कांग्रेस के पास धनबल नहीं है, लेकिन जनबल है। जनबल से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव जिताएगी। भाजपा से छिटकते नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चार जून को सरकार बनने के सपने दिखा रहे हैं। नादौन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पीएम मोदी के नाम पर बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता किसी को गाली नहीं देते हैं। कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि चार जून को सरकार बनाना का दावे करने वाले नेता प्रतिपक्ष का गणित कमजोर है। अगर बागी जीत भी जाएं, तब भी चार जून को जयराम ठाकुर नया कोट-पेंट नहीं पहन पाएंगे। यह लड़ाई बिके हुए विधायकों और कांग्रेस के ईमानदार प्रत्याशियों के बीच है। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार हैं। उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर चुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। बिकाऊ विधायकों ने अपने आप को राजनीतिक मंडी में बिकने के लिए छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा, पुतड़ियाल व नौहंगी में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


'नादौन मेरा परिवार, लीड का प्रदेशभर में जाए संदेश'
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहते अनुराग ठाकुर ने कुछ नहीं किया। आपदा के समय वह प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये दिलाने में कोई मदद नहीं की। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पर अनुराग झूठ बोलते हैं, इसे उन्होंने नहीं, मैंने स्वीकृत करवाया है। बड़ा के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल बनाने के लिए 10 करोड़ का बजट सरकार दे चुकी है। चुनावों के बाद इस पुल का नींव पत्थर रखा जाएगा। नादौन के खरीदी मैदान में 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम बन रहा है, जिसमें 6-7 खेलों को खेला जा सकेगा। दर्जनों युवाओं को रोजगार मिलेगा बड़ा में पूर्व यूपीए सरकार में मंजूर स्पाइस पार्क में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। कहा कि नादौन के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। चुनाव परिणाम के बाद यह संदेश जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
जनसभाओं के दौरान बड़ा जोन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल कौंडल, प्रभात चौधरी, सेवानिवृत्त जिला अटॉर्नी संसार चंद रनौत, पंचायत प्रधान सरिता, उपप्रधान अशोक सनौरिया, डॉ. जयप्रेम सिंह, डॉ. बीरबल, लेखराज पटियाल, सुदर्शन जरियाल, केसर सिंह भाटिया, राजकुमार, राजेश ठाकुर, उपप्रधान संजीव, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, महिला मंडल, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed