फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Singh Sukhu leaves for Delhi, committee formed to celebrate one year of govt

हिमाचल: तेलंगाना में शपथ समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Wed, 06 Dec 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, वहां से हैदराबाद जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में होने जा रहे समारोह में भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
cm Sukhvinder Singh Sukhu leaves for Delhi, committee formed to celebrate one year of govt
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, वहां से हैदराबाद जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में होने जा रहे समारोह में भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू बुधवार को दोपहर के बाद शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तेलंगाना में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश में होने वाले इस समारोह के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। यह आमंत्रण वह नई दिल्ली से तेलंगाना के लिए रवाना होने से पहले या नई दिल्ली लौटने के बाद भी दे सकते हैं।
विज्ञापन


उपलब्धियों पर बुकलेट भी जारी करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सचिवालय कहा कि एक साल के समारोह में सरकार की उपलब्धियों को लेकर राज्य सरकार एक बुकलेट भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो व्यवस्था परिवर्तन किया है, उसके बारे में एक बुकलेट भी जारी की जाएगी। किस प्रकार राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कानून में बदलाव किया। यह भी इसमें शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने किसी को निमंत्रण नहीं दिया है। वह दिल्ली जाएंगे तो केंद्र के नेताओं को भी निमंत्रण देंगे। तेलंगाना भी जा रहे हैं। प्रतिभा सिंह की ओर एक साल के समारोह के लिए नहीं पूछे जाने पर सवाल किया गया तो सुक्खू बोले कि सरकार और कांग्रेस पार्टी पूरे जोर से काम कर रही है। छोटी-छोटी बातों को मीडिया को भी नहीं बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुधीर शर्मा भी कमेटी में किए शामिल

 प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधों को गठित कमेटी में विधायक सुधीर शर्मा भी शामिल कर दिए गए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में तीन विधायक जिला प्रशासन से समन्वय बनाएंगे। सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में कार्यक्रम होने जा रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति में विधायक सुधीर शर्मा, संजय रतन और केवल सिंह पठानिया को शामिल किया गया है। यह समिति जिला प्रशासन के साथ आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों पर समन्वय स्थापित करेगी। मंगलवार को सरकार ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। इसमें विधायक सुधीर शर्मा का नाम शामिल करने से रह गया था। बुधवार को सरकार के प्रवक्ता की ओर से सुधीर शर्मा को भी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के लिए गठित कमेटी में शामिल करने का पत्र जारी किया गया। उधर, पूर्व मंत्री और विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि समारोह भव्य तरीके से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed