फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu launches website of Aapda Rahat Kosh 2023

Aapda Rahat Kosh: दानी लोग डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, क्यूआर कोड, यूपीआई से कर सकेंगे दान

Sun, 16 Jul 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण आई विपदा से प्रदेश को उबारने के लिए देश और विदेश से लोगों ने सहायता करने की इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu launches website of Aapda Rahat Kosh 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष-2023 वेबसाइट शुरू की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दानी लोग डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और यूपीआई जैसी विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग कर कहीं से भी इस आपदा राहत कोष-2023 में अंशदान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से एक डिजिटल प्लेटफार्म को शुरू करते हुए आपदा राहत कोष-2023 वेबसाइट लांच की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण आई विपदा से प्रदेश को उबारने के लिए देश और विदेश से लोगों ने सहायता करने की इच्छा व्यक्त की है। लोग सुविधाजनक तरीके से सहायता राशि उपलब्ध करवा सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ने एक पारदर्शी वेब लिंक विकसित किया है। इस लिंक से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अंशदान कर सकता है और अपने मोबाइल डिवाइस पर रसीद प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्बाध लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रणाली को कई भुगतान गेटवे के साथ एकीकृत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन, निदेशक मुकेश रेपस्वाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी दानकर्ताओं के लिए भी शुरू होगी सुविधा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले कुछ दिनों में विदेशी दानकर्ताओं के लिए ऑनलाइन दान की सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आपदा राहत कोष-2023 में योगदान करने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों और व्यक्तियों के प्रति आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed