फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu: JOA IT recruitment process stuck in legal complications due to previous govt

CM Sukhvinder Sukhu: जेओए आईटी भर्ती प्रक्रिया पूर्व सरकार के कारण कानूनी पेचीदगियों में फंसी

Fri, 07 Jul 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के पवित्र स्थलों व शक्तिपीठों की यात्रा को सुगम बनाने, यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu: JOA IT recruitment process stuck in legal complications due to previous govt
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) की भर्ती प्रक्रिया पूर्व भाजपा सरकार के कारण कानूनी पेचीदगियों में फंसी है। अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सुक्खू ने शुक्रवार को परिवार सहित माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के पवित्र स्थलों एवं शक्तिपीठों की यात्रा को सुगम बनाने और यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन


भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की छह पोस्ट कोड की भर्तियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विजिलेंस की जांच से बाहर अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए प्रक्रिया जारी है। कहा कि कानून के अनुसार पंजाब को शानन परियोजना हिमाचल प्रदेश को वापस कर देनी चाहिए। कहा कि कई गैर जरूरी कानूनों को निरस्त व संशोधित करने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


वनों में सूखे पेड़ निकालने की प्रक्रिया में लाएंगे तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वनों में सूखे पेड़ों को निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वन विभाग और हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम को निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही बैठक आयोजित कर इसके लिए रूपरेखा तैयार करेगी। इससे पूर्व चिंतपूर्णी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने महंत धर्मशाला में बाबा नकोदर दास को भी आदरांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भरवाईं विश्राम गृह में जन शिकायतों का निवारण भी किया। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, चैतन्य शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजदा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर प्रदेशहित में एकजुट होकर कार्य करें नेता विपक्ष
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नादौन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर प्रदेश हित में एकजुट होकर काम करना चाहिए। भाजपा नेताओं को हिस्सेदारी का मामला केंद्र सरकार से उठाने और इसे हल करने की दिशा में सार्थक प्रयास करने चाहिए। पड़ोसी राज्यों को पानी छोड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भी किसाऊ और रेणुका बांध से अधिक पानी की मांग कर रहा है। इस मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने के लिए विचार-विमर्श जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed