फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu inspects school on request of a girl student

CM Sukhu: छात्रा के आग्रह पर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

Sat, 15 Apr 2023 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल भवन का निरीक्षण करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूल देखने जरूर आएंगे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलिंग पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu inspects school on request of a girl student
छात्रा से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुख की सरकार का मानवीय चेहरा एक बार फिर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक छात्रा के आग्रह पर उसके स्कूल की हालत देखने पहुंच गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलिंग में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा तेंजिन छोडन कुंगरी गोंपा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और कहा कि उनके स्कूल की हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन


बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल भवन का निरीक्षण करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूल देखने जरूर आएंगे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलिंग पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को पुराने स्कूल भवन को गिराकर नया भवन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए और मौके पर ही लगभग तीन करोड़ की लागत से यहां पर स्कूल का नया भवन तैयार करने की घोषणा की। इस दौरान बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजकीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई नई पहल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed