फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu election campaigning in Chhattisgarh and Madhya Pradesh

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने पर बना संशय, डॉक्टरों की लेंगे सलाह

Sun, 29 Oct 2023 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को विशेष तौर पर इन दोनों राज्यों में बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
CM sukhvinder singh sukhu election campaigning in Chhattisgarh and Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने को लेकर संशय बन गया है। मुख्यमंत्री का नवंबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जाने का कार्यक्रम है। अब डॉक्टरों की सलाह के बाद ही मुख्यमंत्री का आगामी शेड्यूल तय होगा। हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश का दो से तीन बार दौरा कर विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया था। चुनावी गारंटियों को जारी करने के लिए भी दोनों मुख्यमंत्री शिमला भी आए थे। अब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को विशेष तौर पर इन दोनों राज्यों में बुलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी मुख्यमंत्री की चुनावी रैलियां करवाने की मांग आई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव सह प्रभारी का जिम्मा संजय दत्त को सौंपा गया है।
विज्ञापन


संजय दत्त हिमाचल के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। संजय ने मध्यप्रदेश में हिमाचल के कई नेताओं की प्रचार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माध्यम से ड्यूटियां भी लगाई हैं। उधर, राज्य कांग्रेस मुख्यालय के अनुसार पार्टी हाईकमान की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रत्याशियों के नामांकन भरने के साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह कई राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed