{"_id":"6442320a78ee755f090d8103","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-deputy-cm-mukesh-agnihotri-takes-subscription-for-twitter-blue-tick-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter Blue Tick: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक हटा, सीएम सुक्खू ने ली सब्सक्रिप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter Blue Tick: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक हटा, सीएम सुक्खू ने ली सब्सक्रिप्शन
Fri, 21 Apr 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन ली है। दोनों के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ट्विटर अकाउंट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को देश भर के कई दिग्गज हस्तियों के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रेमकुमार धूमल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक विपिन सिंह परमार, राजेंद्र राणा सहित कई बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट के ब्लू टिक हट गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ट्विटर अकाउंट के ब्लू टिक बरकरार हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय हिमाचल (सीएमओ) का ट्विटर अकाउंट अब ग्रे टिक से सज गया है। राजभवन हिमाचल प्रदेश के ट्विटर अकाउंट पर कोई भी टिक नहीं है। इसे लेकर प्रक्रिया जारी है। इसे जल्द ग्रे टिक जारी होगा। अकाउंट वेरिफाई करने के लिए ट्विटर टिक देता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के ट्विटर अकाउंट पर अब ब्लू की जगह ग्रे टिक है।
विज्ञापन
ब्लू, गोल्ड और ग्रे टिक में अंतर
ट्विटर का ब्लू टिक यूनिवर्सल हो गया है। अब ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक होने का मतलब है कि यूजर ने इसके लिए सब्सक्रिप्शन ली है। आईओएस और एंड्रॉयड फोन पर भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 900 रुपये प्रति माह है। इसमें ट्वीट को संपादित करने की क्षमता और चार हजार अक्षरों तक के लंबे ट्वीट को साझा करने जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। प्राइवेट कपंनियों को गोल्ड टिक जारी किया गया है।
विज्ञापन
बिजनेस अकाउंट गोल्ड टिक के लिए प्रतिमाह एक हजार अमेरिकी डॉलर सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जा रहा है। मल्टीनेशनल कंपनियां जैसे कैडबरी, नेस्ले, पेप्सी के अकाउंट पर गोल्ड टिक है। ग्रे टिक वाले अकाउंट सरकार से संबंधित खातों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अब भी ऐसे कई सरकारी अकाउंट हैं, जिन्हें ग्रे टिक जारी नहीं किया गया है।