{"_id":"643fdccd4be0fea7310cbf95","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-congress-star-campaigner-in-karnataka-election-2023-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए मुख्यमंत्री सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए मुख्यमंत्री सुक्खू
Wed, 19 Apr 2023 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:52 PM IST
सार
दस मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। 13 मई को चुनाव परिणाम आएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। बुधवार को जारी हुई पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री का नाम 26वें नंबर पर है। बतौर स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द कर्नाटक में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, राज बब्बर, कन्हैया कुमार और पी चिदंबरम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दस मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। 13 मई को चुनाव परिणाम आएगा।
विज्ञापन