{"_id":"639ac90dc605df5f0147c10f","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-cabinet-ministers-decision-by-senior-party-leaders-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुक्खू सरकार के मंत्रियों पर मंथन शुरू, कई चरणों में होगी छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुक्खू सरकार के मंत्रियों पर मंथन शुरू, कई चरणों में होगी छंटनी
Thu, 15 Dec 2022 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Dec 2022 12:43 PM IST
सार
मंत्रिमंडल के स्वरूप पर एक खाका खींचा गया है, जिसे बड़े नेताओं की सहमति से गुजरना है। सुक्खू वीरवार को वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ।
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल में कांग्रेस के किन विधायकों को मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया जाए, उनके नामों पर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल का जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर एक खाका तैयार कर बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचे। वहीं, सांसद प्रतिभा सिंह विधायक बेटे विक्रमादित्य के साथ सोनिया गांधी से मिलीं।
विज्ञापन
सुक्खू की टीम में किस विधायक को जगह मिलेगी, इसकी फाइल कई वरिष्ठ नेताओं के सामने से होकर गुजरेगी। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ चर्चा के बाद संभावित नामों पर महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मुहर लगाएंगे। सूत्रों के मुताबिक मंत्री के लिए चुने गए नामों पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मंत्रणा और मुलाकात संभव है। हिमाचल के मुख्यमंत्री समेत सभी 40 विधायक 16 को पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बुधवार रात को प्रभारी राजीव शुक्ला के आवास पर दिए भोज में मुख्यमंत्री सुक्खू और जीतकर आए पार्टी के दिल्ली में मौजूद विधायक पहुंचे। बताते हैं कि मंत्रिमंडल के स्वरूप पर एक खाका खींचा गया है, जिसे बड़े नेताओं की सहमति से गुजरना है। सुक्खू वीरवार को वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग देने के लिए प्रभारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश वासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक राम कुमार चौधरी और केवल सिंह पठानिया भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के पहले दिल्ली दौरे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। विधायक अनिरुद्ध सिंह, केवल सिंह पठानिया एवं राम कुमार, किशोरी लाल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती के अलावा पार्टी के नेता और दिल्ली में बसे हिमाचल के लोग भी पहुंचे थे।