फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu and congress MLA's to Join Bharat Jodo Yatra in Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया

Fri, 16 Dec 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि हिमाचल की जनता ने नफरत की मानसिकता को ठुकराकर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu and congress MLA's to Join Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायकों ने शुक्रवार को शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी के साथ सुबह 8:30 से दोपहर 1:00 बजे तक विधायकों ने साढ़े चार घंटे का सफर किया। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रभारी राजीव शुक्ला भी शामिल हुए। शाम को विशेष बस से सभी विधायक दिल्ली पहुंचे। शनिवार को दिल्ली में थकान मिटाकर रविवार सुबह सभी विधायक शिमला के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के शुक्रवार को 100 दिन पूरे हुए। सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान से गुजर रही है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हिमाचल कांग्रेस राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुई। प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत को जोड़ने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश का हाथ थामे रखा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का यात्रा के दौरान हाथ थामे रखा। बीच-बीच में राहुल गांधी मुख्यमंत्री सुक्खू के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत भी करते दिखे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है। हिमाचल हिमालय का ताज है। यह ताज अब कांग्रेस के पास है। यहीं से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश में होने जा रही है। प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है, पूरी पार्टी साथ मिलकर उस पर खरा उतरेगी। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की यह पदयात्रा आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। अब वह दिन दूर नहीं है, जब देश में पूरी मजबूती के साथ अन्य राज्यों व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल ने ठुकराई नफरत की मानसिकता : राहुल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि हिमाचल की जनता ने नफरत की मानसिकता को ठुकराकर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मेहनत और तपस्या से सफलता मिली है। उन्होंने लिखा कि हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है। 100 दिनाें के सबके प्यार और सौहार्द से यह विश्वास और भी पुख्ता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed