{"_id":"6ad62315ba41636f7b064570","slug":"cm-sukhu-will-burn-the-effigy-in-jakhu-with-the-help-of-a-remote-shimla-news-c-19-sml1002-806672-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू में सीएम सुक्खू रिमोट से करेंगे पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू में सीएम सुक्खू रिमोट से करेंगे पुतला दहन
विज्ञापन
शिमला। शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जाखू, समरहिल, संकटमोचन और रामनगर सहित अन्य स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुतलों का दहन करेंगे। दशहरे पर समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन होगा। यहां मुख्य सचिव केके पंत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समरहिल में रावण का पुतला 50 फुट, कुंभकर्ण का 45 फुट और मेघनाद का 40 फुट ऊंचा होगा। जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। यहां मेघनाद का पुतला 40 फुट और कुंभकर्ण का 35 फुट ऊंचा होगा। संकटमोचन मंदिर में रावण का 35 फुट और कुंभकर्ण व मेघनाद के 30-30 फुट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। रामनगर में रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही आतिशबाजी के शो भी आयोजित किए जाएंगे।
दशहरे पर निकाली जाएंगी झांकियां
दशहरा पर्व पर शहर में झांकियां भी निकाली जाएंगी। नाभा युवा मंडल के सदस्य झांकियां निकालेंगे और जाखू मंदिर में प्रस्तुतियां देंगे। यह झांकियां शाम 4:30 बजे मंदिर पहुंचेंगी। झांकियों की शुरुआत नाभा से होगी। इसके बाद यह लोअर बाजार, एजी चौक, चर्च और होली लॉज से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेंगी। इन झांकियों के माध्यम से कलाकार मंदिर में नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुतियां देंगे। जाखू मंदिर कमेटी के ट्रस्टी ईशू ठाकुर ने बताया कि मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। एसडीएम शहरी एवं जाखू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है।