{"_id":"662e59013118330f5e0ed259","slug":"cm-sukhu-said-those-to-whom-bjp-gave-tickets-they-took-rs-15-crores-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा ने जिनको टिकट दिया, उन्होंने लिए 15 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा ने जिनको टिकट दिया, उन्होंने लिए 15 करोड़ रुपये
Sun, 28 Apr 2024 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने जिनको टिकट दिया है, उन्होंने 15 करोड़ से अधिक रुपये लिए हैं। अब यही पैसा चुनाव में लगाकर वोट खरीदने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केलांग में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवि ठाकुर पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति विस उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों से बंद कमरे में अलग-अलग बैठक कर उनकी राय जानी। इससे पहले सीएम सुक्खू ने कहा कि वह सबसे मिलने आए हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने जिनको टिकट दिया है, उन्होंने 15 करोड़ से अधिक पैसे लिए हैं। अब यही पैसा चुनाव में लगाकर वोट खरीदने का प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश पैसा कमाना है। वह सीएम बनने के 14 माह में तीसरी बार लाहौल-स्पीति आए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित सभी जनजातीय इलाकों से उनका विशेष लगाव है। 26 फरवरी को रवि ठाकुर ने उनके साथ रात्रि भोज किया और 27 फरवरी को सुबह जब राज्यसभा के लिए वोटिंग होनी थी। वह विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए। अगली सुबह पता चला कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को वोट डाला है। इसकी सूचना उन्होंने फोन से लाहौल-स्पीति के कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर को भी दी थी कि उन्होंने भाजपा को वोट किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा की वोटिंग करने से कोई अयोग्य नहीं होता और इसमें वोट डालने का अधिकार है। इसके अगले दिन वह पंचकूला पहुंच गए। बजट सत्र में वह लाहौल-स्पीति के लिए कई योजनाएं लेकर आए थे, उन योजनाओं में महिलाओं के लिए 1500 रुपये का प्रावधान, 70 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा, मनरेगा दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 350 रुपये शामिल था।
विज्ञापन