फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said said Results of written examinations outside the purview of vigilance investigation will be decl

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- विजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं के नतीजे एक सप्ताह में होंगे घोषित

Thu, 11 May 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 May 2023 09:08 PM IST
सार

 भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करेंगे, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं। 

विज्ञापन
CM Sukhu said said Results of written examinations outside the purview of vigilance investigation will be decl
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करेंगे, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पोस्ट कोड के परिणाम भी जल्द घोषित होंगे, जिनमें विजिलेंस जांच की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि क्लास-तीन के उन सभी पोस्ट कोड में भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले ही शुरू कर दी है, जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी आयोग ने लिखित परीक्षा नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिए थे और उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिए थे, उन परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है और दोबारा फीस भी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में 18 पोस्ट कोड के लिए हो रही जांच
पेपर लीक मामले में 18 पोस्ट कोड के लिए जांच हो रही है। ये जेओए आईटी, क्लर्क, जेई सिविल, ड्राइंग मास्टर, जेओए आईटी, भाषा अध्यापक, यातायात निरीक्षक, सहायक अधीक्षक जेल-कल्याण अधिकारी, विपणन पर्यवेक्षक, ऑक्शन रिकॉर्डर, फिशरीज अधिकारी, जेओए आईटी, लाइनमैन, फायरमैन, जेई मैकेनिकल आईपीएच, टीजीटी नॉन मेडिकल, जेओए एकाउंट्स और जेई मैकेनिकल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed