फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu said- many people lost their lives in 24 hours, asked for help from Air Force for rescue

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- चट्टानी सतह के खिसकने का पता लगाएंगे, बढ़ा हुआ मुआवजा देंगे

Wed, 02 Jul 2025 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग के कर्मियों के अवकाश रद्द किए गए हैं। बिजली बहाली का कार्य युद्वस्तर पर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
CM Sukhu said- many people lost their lives in 24 hours, asked for help from Air Force for rescue
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मपुर की लौंगणी पंचायत के आपदा प्रभावित स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। प्रभावित परिवारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाएगा। साथ ही गाय, बकरी, भेड़ सहित पशुधन के नुकसान के साथ नष्ट गोशालाओं के लिए भी बढ़ा हुआ मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंडी-कोटली सड़क को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन




पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। स्याठी गांव में भूस्खलन से 20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 61 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चट्टानी सतह के खिसकने के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन भी एक कारण हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों को सामूहिक रूप से ऐसी घटनाओं के कारणों का अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन


प्रभावित बोले- तंबू लगाने को भी जमीन नहीं बची
स्याठी गांव के प्रभावित परिवारों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आपदा में पूरा गांव बह गया। अब उनके पास तंबू लगाने के लिए भी जमीन नहीं बची है। लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई है। जमीन उपलब्ध करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि क्षेत्र में सरकारी भूमि उपलब्ध होगी तो उन्हें आवंटित की जाएगी। वन भूमि क्षेत्र में यदि जमीन है तो यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो दृश्य मैंने देखे, वह झकझोर देने वाले, सरकार आपके साथ : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा -मंडी जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। यहां जो दृश्य मैंने देखे, वे भीतर तक झकझोर देने वाले हैं। उजड़े घर, टूटी सड़कें, सदमे में परिजन और हर ओर फैला दर्द जिसे शब्दों में बांध पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, कई की जीवन भर की पूंजी पल भर में मिट्टी में मिल गई। राज्य सरकार इस कठिन समय में आपके साथ खड़ी है। आपका दुख, मेरा अपना दुख है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं -हम सब मिलकर इस संकट से जरूर उबरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed