फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said- HAS officers will sit in the secretariat, delay in files is a big corruption

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार

Mon, 03 Feb 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 10:49 AM IST
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि एसडीएम स्तर के एचएएस अधिकारियों को भी राज्य सचिवालय में तीन-चार महीने बैठाया जाएगा, जिससे वह कामकाज को ठीक से जान सकें। इससे उनकी कार्यशैली में और सुधार होगा।

विज्ञापन
CM Sukhu said- HAS officers will sit in the secretariat, delay in files is a big corruption
शिमला में सीएम ने सोलन जिले के विधायकों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ऐसे पदों का अध्ययन कर रही है, जहां पर एचएएस अधिकारी ज्यादा अच्छे ढंग से सेवाएं दे सकें। कहा कि एसडीएम स्तर के एचएएस अधिकारियों को भी राज्य सचिवालय में तीन-चार महीने बैठाया जाएगा, जिससे वह कामकाज को ठीक से जान सकें। इससे उनकी कार्यशैली में और सुधार होगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी ईमानदारी से काम करते हैं, यह बात सही है, मगर सबसे बड़ा भ्रष्टाचार देरी है। एक फाइल को आगे करने में 5 से 7 दिन लग जाएं तो उससे नुकसान होता है।

विज्ञापन


इस दिशा में सुधार करने की कोशिश की गई है। भविष्य में कानून में और बदलाव किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार देर शाम पीटरहॉफ शिमला में एचएएस अधिकारियों के संगठन के सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।  एसोसिएशन के आह्वान पर एचएएस अधिकारियों ने भी बिजली पसब्सिडी छोड़ दी। इससे सीएम को भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने एचएएस अधिकारियों को 4-9-14 का स्केल देने के मामले में कहा कि इस संबंध में वह कमेटी से रिपोर्ट मांगेंगे। उसके बाद इसका समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन

कहा कि 30-40 साल पुराने कानून से हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो सकता है। राज्य सरकार इस संबंध में रोज नए निर्णय ले रही है। इसमें अधिकारियों को सहयोग करने की जरूरत है। यह भी कहा कि हिमाचल प्रवेश में आईएएस अधिकारी और एचएएस अधिकारी राज्य सरकार को आगे ले जाने में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, मगर उन्होंने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या नहीं बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया है कि राज्य पर अनावश्यक बोझ न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी को एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब कहा जाता है मगर 100 करोड़ रुपये का ही जीएसटी मिलता है। ऐसे में उद्योगों को लगाने की दिशा में अधिक ठोस नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने 58000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, मगर उसमें 6000 करोड़ का होल पाया गया यानी कि इतना राजस्व इकट्ठा नहीं हो सका। 
 

नए प्रोजेक्टों की परिकल्पना हरित राज्य के दृष्टिकोण से करें    
सीएम ने ओकओवर शिमला में सोलन जिले के विधायकों के साथ बैठक की और जिले से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की। सुक्खू ने कहा कि नवीन परियोजनाओं में नवाचार को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए और उनकी परिकल्पना 'हरित राज्य' दृष्टिकोण से की जानी चाहिए। योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से निरंतर प्रयास करने को कहा। इस बैठक में विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed