फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Said Every village will have a natural farming store products will be sold in ten markets

CM Sukhu: 'हर गांव में होगा प्राकृतिक खेती भंडार, दस मंडियों में बिकेंगे उत्पाद, चिन्हित किए जाएंगे स्थान'

Sun, 28 Jul 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि मंडियों में प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान चिहिन्त किए जाएंगे और हर पंचायत से 10 किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Sukhu Said Every village will have a natural farming store products will be sold in ten markets
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो) - फोटो : उमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना में पैदा होने वाले प्राकृतिक उत्पादों को बेचने के लिए मंडियों में स्थान चिन्हित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार पहले चरण में राज्य की 10 मंडियों में प्राकृतिक खेती उत्पाद की बिक्री की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। मंडियों में प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान चिहिन्त किए जाएंगे और हर पंचायत से 10 किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना में प्रदेश के हर गांव में प्राकृतिक खेती भंडार खोलने के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना में लगभग 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना से जुड़ने वाले किसानों की ओर से प्राकृतिक रूप से तैयार गेहूं को 40 रुपये और मक्की को 30 रुपये प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। देश में गेहूं और मक्की पर दिया जाने वाला यह सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य होगा।
विज्ञापन


1,78,643 किसान परिवारों ने अपनाई प्राकृतिक खेती
प्रदेश के 1,78,643 किसान-बागवान परिवारों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। प्रदेश में 24,210 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में वित्त वर्ष 2023-24 में 1275.31 लाख रुपये खर्च कर 37,087 किसानों को लाभान्वित किया गया और 13,176 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक भूमि के अधीन लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed