{"_id":"666eda53514e5274e7073138","slug":"cm-sukhu-said-dhali-narkanda-highway-will-be-made-four-lane-tunnels-will-be-constructed-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले-फोरलेन बनेगा ढली-नारकंडा हाईवे, सुरंगों का निर्माण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले-फोरलेन बनेगा ढली-नारकंडा हाईवे, सुरंगों का निर्माण होगा
Sun, 16 Jun 2024 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ढली-नारकंडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : Sukhvinder Singh Sukhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ऊपरी शिमला विशेषकर कुफरी, फागू, ठियोग और नारकंडा के लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए ढली-नारकंडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार सुरंगों का भी निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रदेश सरकार यह मांग उठाएगी। रविवार को नारकंडा के हाटू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जन समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हाटू मंदिर तक रोपवे स्थापित करने पर विचार कर रही है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए हाटू मंदिर सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक स्थापित करने के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और यहां एक बहुउद्देशीय खेल हॉल भी निर्मित किया जाएगा। सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में नारकंडा की 173 लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 4,500 रुपये हस्तांतरित किए हैं। इस योजना में शिमला में 2569 महिलाओं को 4,500 रुपये प्रति महिला प्रदान किए गए हैं। जिस पर कुल 1.15 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
विज्ञापन
हाटू मंदिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने रविवार को हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने नारकंडा परिधि में पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन