Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- अधिकारी के मुंह पर पानी फेंकने के मामले में कार्रवाई होगी
भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि एक स्थानांतरण के मामले में कांग्रेस के नेता फोन करते हैं कि उन्होंने आदेश कैसे कर दिए, उनसे पूछे बगैर कैसे कर यह सब कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि एक स्थानांतरण के मामले में कांग्रेस के नेता फोन करते हैं कि उन्होंने आदेश कैसे कर दिए, उनसे पूछे बगैर कैसे कर यह सब कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी बात सुननी होगी। एक अधिकारी के मुंह पर पानी का गिलास मार दिया गया। मुंह पर पानी फेेंका गया। स्पीकर ने कहा कि इस बारे में तथ्य पेश करें, उसके बाद इस संबंध में वह कार्रवाई करने को कहेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारी के मुंह पर पानी का गिलास मारा गया। यह स्थिति एक जगह नहीं है, पूरे प्रदेश में ऐसा हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई भी विधायक, नेता या अन्य सरकारी अधिकारियों और नेताओं के साथ गलत व्यवहार करता है तो इस बारे में तुरंत कार्रवाई होगी। विपक्ष के नेता भी कह रहे हैं कि सब जगह हो रहा है। बल्ह में भी हुआ। एसडीएम से बदतमीजी हुई तो इस बारे में कार्रवाई की गई।
जल्द सुलझाएंगे लेह-लद्दाख के साथ सीमा विवाद
प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश और लेह-लद्दाख का सीमा विवाद का मामला गूंजा। लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि शिंकुला में 35 किलोमीटर और सारचू में 14 किलोमीटर हिमाचल की सीमा में घुस चुका है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गैर मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि जल्द लेह-लद्दाख के साथ सीमा विवाद मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी। इसमें स्थानीय विधायक को भी बुलाया जाएगा। लेह-लद्दाख के साथ पहले भी कई बार सीमा विवाद का मसला उठता रहा है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में कभी लेह-लद्दाख तो कभी चीन के साथ सीमा विवाद का मसला उठता रहा है।