फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Sukhu reached Bangalore, will campaign till May 8, Pratibha will go to Delhi

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू पहुंचे बंगलूरू, 8 मई तक करेंगे चुनाव प्रचार, प्रतिभा जाएंगी दिल्ली

Sat, 06 May 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 May 2023 12:00 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि गुरुवार को ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हिमाचल में लगातार तीसरा चुनाव जीतकर भाजपा को हराया है। 

विज्ञापन
cm Sukhu reached Bangalore, will campaign till May 8, Pratibha will go to Delhi
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बंगलूरू पहुंचे। आठ मई तक मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि गुरुवार को ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हिमाचल में लगातार तीसरा चुनाव जीतकर भाजपा को हराया है। कहा कि भाजपा ने नगर निगम जैसे छोटे चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे, लेकिन जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आई। उन्होंने कर्नाटक की जनता से भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी वायदा करती है, उसे पूरा करती है। हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हित में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। 18 से 59 वर्ष आयु की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये देने को हिमाचल में योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


निगम चुनाव में मिली जीत से हाईकमान को अवगत कराने दिल्ली जाएंगी प्रतिभा
 नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से हाईकमान को अवगत करवाने के लिए पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली जाएंगी। आठ और नौ मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह उन्हें चुनावों का फीडबैक देंगी। इस दौरान संगठन की विभिन्न गतिविधियों से भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह सात मई को सोलन में सुबह 10:00 बजे राधा स्वामी सत्संग व्यास में भाग लेंगी। यहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में एक शाम हिमाचलियात के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आठ और नई मई को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत के साथ प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed