फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu made a big announcement, half a bigha of land around the temples will be named after devi devta

Mandi News: सीएम सुक्खू ने की बड़ी घोषणा, मंदिरों के आसपास आधा बीघा जमीन होगी देवी-देवताओं के नाम

Sun, 19 Feb 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 09:09 PM IST
सार

शिवरात्रि पर सर्व देवता सेवा समिति के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मंदिरों के आसपास की आधा बीघा जमीन देवी-देवताओं के नाम करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
CM Sukhu made a big announcement, half a bigha of land around the temples will be named after devi devta
सीएम सुक्खू ने मंडी शिवरात्री का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

संस्कृति सदन मंडी में शिवरात्रि पर सर्व देवता सेवा समिति के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मंदिरों के आसपास की आधा बीघा जमीन देवी-देवताओं के नाम करने की घोषणा की। इसके अलावा मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध पूरा करेंगे। पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला। बिना बजट घोषणाएं कीं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों ने सत्ता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


प्रतिभा ने वीरभद्र को किया याद
महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिवरात्रि मेला प्राचीन है। हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल बोले-दस करोड़ के लिए आभार
मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।


देवध्वनी ने भी बांधा समा
सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की। संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed