{"_id":"964d1d35d930ddcecf4cfa0942fff7d4","slug":"cm-s-meeting-was-suddenly-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक रद्द हो गई सीएम की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक रद्द हो गई सीएम की जनसभा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के डडोर में होने वाली जनसभा एकाएक रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री किन्हीं कारणों से मंडी रवाना नहीं हो पाए। ऐसे में कार्यकर्ताओं निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सराज में आज सुबह साढ़े दस बजे से जनसभा होने जा रही थी। इसके बाद सीएम आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के घर उनके बेटे की शादी में शरीक भी होने थे।
विज्ञापन
मगर एकाएक यह पूरा दौरा ही रद्द करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी इसकी सूचना दे दी है। उधर, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसभा को लेकर पूरी तैयारियां की थी। साथ ही इलाके के लोग भी इस जनसभा में पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
मगर एकाएक दौरा रद्द होने से सभी को निराशा हाथ लगी। हालांकि सरकार की ओर से दौरे को रद्द करने पर कोई कारण नहीं बताया गया है।
वहीं, विजिलेंस मुख्यमंत्री के साथ आज एचपीसीए मामले में भी बैठक कर रही है। इस बैठक में एचपीसीए से जुड़े एक मामले में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को आरोपी बनाने पर चर्चा की जानी है।