फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm office hold back the transfer orders of CID.

नाराज थे सीएम, फिर भी रोक दिए तबादले

Wed, 21 Oct 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Oct 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
cm office hold back the transfer orders of CID.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ठिकानों पर सीबीआई छापों के बाद सीआईडी पर मुख्यमंत्री कार्यालय बेशक नाराज चल रहा था लेकिन अब खुफिया कर्मचारियों के तबादलों पर अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहा है। सीआईडी प्रमुख एवं हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुमार ने कुल 60 में से 12 सीआईडी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा से हटाने के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इनमें से अधिकतर को रिलीव नहीं कर रहे हैं। ये कर्मचारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ लंबे समय से तैनात हैं। मुख्यमंत्री दफ्तर ने सिर्फ दो कर्मचारियों को ही रिलीव किया है। सरकार की नाराजगी के बाद पिछले दिनों राज्य पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में कुछ तबादले किए।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इनमें मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात रहे सीआईडी के एक दर्जन कर्मचारी भी हैं। इनके तबादला आदेशों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी ही गौर नहीं कर रहे हैं। अब दलील है कि ये उन्हें सूट करते हैं। ये कर्मचारी मुख्यमंत्री के चार ठिकानों हॉली लॉज शिमला, ओक ओवर शिमला, राज्य सचिवालय शिमला और एक-जंतर मंतर भवन नई दिल्ली में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि सीबीआई के छापे के बाद राज्य सरकार ने बाकायदा प्रेस नोट जारी कर खुफिया विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बड़े पैमाने पर तबादले के संकेत दिए थे। कहा ये जा रहा था कि मुख्यमंत्री के घर सीबीआई टीम छापा डालने हॉलीलाज तक पहुंच गई और राज्य की खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पंजाब और हरियाणा के नंबर की टैक्सियां प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ती रहीं और उन्हें किसी ने नहीं रोका।


सीएम सुरक्षा में 13 और कमांडो तैनात
हिमाचल सरकार ने सीएम वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में 13 और कमांडो बढ़ा दिए हैं। बटालियनों और अन्य पुलिस प्रकोष्ठों से बुलाए गए ये ट्रेंड कमांडो एसआई टी दोरजे, एएसआई दीपराम, एएसआई कमलानंद, हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, ईश्वर दास, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह, एचएचसी केदार सिंह, सुरेंद्र कुमार, देवकला, कांस्टेबल सुषमा देवी और सुशीला हैं। इनमें से अधिकतर ने ज्वाइनिंग दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed