फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Manohar Lal Khattar should apologize to women: Rathore

महिलाओं से माफी मांगें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर: राठौर

Tue, 15 Oct 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
cm Manohar Lal Khattar should apologize to women: Rathore

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ  उनकी टिप्पणी महिलाओं का अपमान है। उनकी भाषा से साफ  है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। भाजपा से सोनिया गांधी के अपमान के लिए सार्वजनिक तौर पर नारी जगत से माफी मांगें।

विज्ञापन


राठौर ने कहा है कि सोनिया गांधी के खिलाफ  कुछ बोलने से पहले वह उनका इतिहास और देश को दी गई उनके परिवार की कुर्बानी को भी देख लें। जिस नेता ने प्रधानमंत्री पद तक ठुकरा दिया हो, जिस ने अपनी सास, अपने पति तक को देश के लिए खो दिया हो, उस महिला का अपमान सहन नहीं किया जा सकता है। प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा है कि वैसे भी भाजपा महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र रखती है। 

विज्ञापन

राजगढ़ में 17 को विरोध रैली निकालेगी कांग्रेस

 पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा रही कांग्रेस 17 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे राजगढ़ में विरोध रैली निकालेगी। प्रदेश सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि इस रैली में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत शिमला, सिरमौर और सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और राजगढ़ बीसीसी अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे।

रैली के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और मंत्री महेंद्र सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सिरमौर के उपायुक्त पर भी सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग से आधा दर्जन शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक एक ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed