{"_id":"6308cc3d93aed03c78143533","slug":"cm-jairam-will-communicate-with-the-beneficiaries-of-free-electricity-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जयराम
Fri, 26 Aug 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:07 PM IST
सार
बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि मुफ्त बिजली योजना समारोह सभी जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन लाइव मोड पर भी प्रस्तुत किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में समारोहों में मंत्री, विधायक और अन्य गण्यमान्य लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मंडी के पड्डल मैदान में प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मंडी के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि यह समारोह सभी जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन लाइव मोड पर भी प्रस्तुत किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में समारोहों में मंत्री, विधायक और अन्य गण्यमान्य लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योजना का लाभ उठा रहे लोगों से प्रदेश में ऑनलाइन बातचीत भी करेंगे। प्रदेश के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में वर्तमान सरकार की ओर से की गई प्रगति संबंधित एक फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। मंडी में होने वाले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। अगस्त से 125 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देने का सरकार ने प्रावधान किया है।
विज्ञापन