फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

शांता और धूमल के करीबी रहे पूर्व मंत्रियों की ताजपोशी अटकी

Mon, 06 Aug 2018 11:34 AM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

दो पूर्व मुख्यमत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे दो पूर्व मंत्रियों की बडे़ ओहदों पर ताजपोशी अटक गई है। यह मामला जयराम सरकार के पहले मानसून सत्र में भी फंसा रह सकता है। पूर्व मंत्री रमेश धवाला और नरेंद्र बरागटा चीफ व्हिप और डिप्टी चीफ व्हिप के पदों के सशक्त दावेदार हैं। दोनों पदों पर इनकी नियुक्तियों के बाद इन्हें कैबिनेट रैंक की सुविधाएं दी जानी प्रस्तावित हैं। जयराम सरकार के पहले बजट सत्र में इन दोनों पदों के सृजन के लिए एक विधेयक पारित किया गया, जिसने राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून का रूप ले लिया है।

विज्ञापन

cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर ने शपथ ग्रहण की तो उनकी कैबिनेट में 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। तीन पूर्व मंत्री जयराम कैबिनेट में शामिल नहीं हो पाए। ये रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा और डॉ. राजीव बिंदल हैं। विधायकों ने विधानसभा में शपथ ली तो वरिष्ठ होने के नाते रमेश धवाला को प्रोटेम स्पीकर बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

यह एक दिन की तात्कालिक व्यवस्था थी। कैबिनेट में नहीं लिए जाने के बावजूद डॉ. राजीव बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया। दो पूर्व मंत्रियों धवाला और बरागटा की ताजपोशी शेष रह गई। धवाला को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और बरागटा को पूर्व सीएम प्रेमुकमार धूमल का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में यह विचार किया गया कि कुछ बाहरी राज्यों की तर्ज पर सत्ता पक्ष में एक चीफ व्हिप और दूसरा डिप्टी चीफ व्हिप का पद सृजित किया जाए।

विज्ञापन

cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

इन्हें कैबिनेट रैंक के बराबर की सुविधाएं दी जाएं। इस तरह से इन दोनों का तुष्टिकरण किया जा सकता है। इसके लिए बजट सत्र में बिल पेश किया गया। इसे विपक्ष के विरोध पर भी पारित कर दिया गया। इस पर राज्यपाल की मंजूरी आने के बाद भी नियुक्ति का यह मामला फंसा हुआ है।

cm jairam thakur yet not final names for chief whip and deputy chief whip

मानसून सत्र में इनकी नियुक्तियां होंगी कि नहीं? इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बरसात के बाद ही तमाम तरह की नियुक्तियां करने की बात की। इससे यह संदेह और भी मजबूत हो गया है कि वरिष्ठ विधायक इस ताजपोशी से शायद इस सत्र में भी वंचित रह जाएं। पूर्व मंत्री रमेश धवाला बताते हैं कि वह इस पर कई बार अपनी बात रख चुके हैं। नरेंद्र बरागटा ने भी कोई टिप्पणी करने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed