{"_id":"6237276c4d26876ea67ee786","slug":"cm-jairam-thakur-will-inaugurate-kullu-carnival-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू कार्निवाल: सीएम जयराम करेंगे शुभारंभ, कला का जादू बिखेरेंगे कलाकार, प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू कार्निवाल: सीएम जयराम करेंगे शुभारंभ, कला का जादू बिखेरेंगे कलाकार, प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी
Sun, 20 Mar 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:40 PM IST
सार
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कुल्लू कार्निवाल का आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के कुल्लू स्थित हस्तशिल्प कार्यालय, कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्निवाल 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
कुल्लू में मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सजने लगा क्राफ्ट बाजार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सोमवार से पहली बार कुल्लू कार्निवाल का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शाम 7 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे कुल्लू पहुंचेंगे। वह सबसे पहले ढालपुर मैदान में शिल्प बाजार का निरीक्षण और अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात सरवरी बस अड्डे समेत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक परिधि गृह कुल्लू में जन समस्याएं सुनेंगे। सात बजे रथ मैदान में कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ कर फैशन शो और सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कुल्लू कार्निवाल का आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के कुल्लू स्थित हस्तशिल्प कार्यालय, कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्निवाल 10 दिन तक चलेगा। हालांकि, सांस्कृतिक संध्याएं 28 मार्च तक होंगी। इसमें प्रदेश के कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पहली स्टार संध्या लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रहेगी।
विज्ञापन
कार्निवाल में देश-प्रदेश के सजेंगे 100 स्टाल
उपायुक्त ने बताया कि कार्निवाल में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के 100 से अधिक शिल्प स्टाल सज रहे हैं। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के लिए भी 20 स्टाल लग रहे हैं। कुल्लू और प्रदेश के अन्य जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 स्टाल स्थापित किए जा रहे हैं। कार्निवाल में वॉलीबाल और टग ऑफ वार खेलों के अलावा तंबोला का भी दस दिन तक आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन