{"_id":"5ba468fe867a557fa9002a4c","slug":"cm-jairam-thakur-will-decide-the-next-chief-secretary-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीएस के लिए बोर्ड इसी हफ्ते सौंपेगा नामों की सूची, सीएम लेंगे अंतिम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीएस के लिए बोर्ड इसी हफ्ते सौंपेगा नामों की सूची, सीएम लेंगे अंतिम फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में रिटायर हो रहे मुख्य सचिव विनीत चौधरी की जगह नए सीएस की तैनाती के लिए कदमताल शुरू हो गई है। इसी सप्ताह नए मुख्य सचिव के लिए सिविल सर्विस बोर्ड बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
बोर्ड की मीटिंग मौजूदा सीएस चौधरी की अध्यक्षता में होगी। सीएस के अलावा बैठक में कार्मिक विभाग के अध्यक्ष और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी शामिल होंगे। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा कि उन्हें किसे मुख्य सचिव बनाना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उपमा चौधरी 1983 बैच की वरिष्ठता सूची में आगे हैं। उनके बाद तीन अधिकारी हैं। ये एआर सिहाग, वीसी फारका और भारती एस सिहाग हैं। वीरभद्र सरकार में मुख्य सचिव रहे वीसी फारका को जयराम सरकार ने सत्ता में आने पर इस पद से हटा दिया था और वह तबसे प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण हैं। सिहाग दंपती भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 1984 बैच में दो अन्य अधिकारी तरुण श्रीधर और अरविंद मेहता हैं। ये दोनों भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल और बाल्दी भी वरिष्ठता सूची में
1985 बैच में चार आईएएस अधिकारी हैं। इनमें सबसे ज्यादा वरिष्ठ बीके अग्रवाल हैं। अग्रवाल हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य तैनात हैं। इसी बैच में अग्रवाल के बाद डॉ. श्रीकांत बाल्दी आते हैं जो मौजूदा वक्त में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हैं।