{"_id":"631def5f4c148e76544c5d96","slug":"cm-jairam-thakur-warns-officers-action-will-be-taken-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Jairam Thakur: अपनी सीमा में रहें अधिकारी अन्यथा होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Jairam Thakur: अपनी सीमा में रहें अधिकारी अन्यथा होगी कार्रवाई
Sun, 11 Sep 2022 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:54 PM IST
सार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निशा सिंह की ओर से लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कारण क्या हैं। इसमें उनकी कोई भावना रही होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अफसरों में छिड़े विवाद पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारी अपनी सीमा में रहें अन्यथा कार्रवाई होगी। पालमपुर उपमंडल के सुलह विधानसभा के दैहण में मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्य सचिव किसे बनाना है और किसे नहीं, यह उनका अधिकार है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निशा सिंह की ओर से लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कारण क्या हैं। इसमें उनकी कोई भावना रही होगी।
विज्ञापन
वह उनसे बात करेंगे और कोई रास्ता निकालेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव की नियुक्ति के मामले में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य का नाम लिए बिना कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को छोड़कर एक जूनियर अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के सरकार ने अधिकारियों को गुटों में बांटने के बयान पर कहा कि इस बारे में प्रतिभा सिंह को कुछ मालूम नहीं है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान सरकार सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको जो बोलना होगा, वह बोलें।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ऐसा कहकर प्रदेश के लोगों का अपमान कर रहे हैं। हर विधानसभा में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं। इसके लिए क्या उन्हें कांग्रेस के नेताओं से अनुमति लेनी है। कांग्रेस प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आती देख हताश और निराश है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहे।