फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur tour to delhi

सीएम जयराम जाएंगे दिल्ली, ओहदे पाने के इच्छुकों की धुकधुकी बढ़ी

Sun, 05 Aug 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Aug 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur tour to delhi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह मौसम साफ रहने की स्थिति में चंबा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम छह अगस्त को तीन बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वहां केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर हिमाचल से संबंधित विभिन्न योजनाओं की बात कर सकते हैं।

विज्ञापन


सात अगस्त को सीएम दोपहर तक नई दिल्ली में होंगे। वहां केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 16 अगस्त को शिमला आने का दौरा तय है। वह शाह के इस प्रस्तावित दौरे पर भी चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की ताजपोशी पर भी होगी चर्चा

cm jairam thakur tour to delhi

सूत्रों ने बताया कि वह बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की ताजपोशी पर भी दोबारा स्थिति साफ करवा सकते हैं। इसी तरह से प्रदेश विधानसभा में प्रस्तावित चीफ व्हिप और व्हिप की तैनातियों पर भी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली दौरे के तय होने की वजह से अब कैबिनेट की बैठक भी नौ अगस्त को रखी गई है। पहले यह सात अगस्त को 11 बजे तय की गई थी।

चूंकि, सीएम सात अगस्त को शाम के वक्त दिल्ली से शिमला पहुंच पाएंगे। इसीलिए इसे दो दिन आगे टाला गया है। सीएम के दिल्ली दौरे को देखते हुए सरकार में ओहदे पाने के इच्छुक नेताओं की भी धुकधुकी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed