फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur take charge of kishan kapoor department

इन्हें मिलेगा किशन कपूर के विभाग का जिम्मा, शपथ लेने से पहले देंगे इस्तीफा

Tue, 28 May 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur take charge of kishan kapoor department
किशन कपूर (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से विजयी हुए मंत्री किशन कपूर का विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं देखेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके विभाग से जुड़ीं फाइलें मुख्यमंत्री कार्यालय आएंगी। गोपनीयता की शपथ लेने से पहले कपूर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में उनके पास खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग है। 30 मई को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल सहित अफसरों से जुड़े कई अहम फैसले लेंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल कपूर का महकमा सीएम के पास रह सकता है।  
विज्ञापन


कपूर जयराम सरकार में करीब डेढ़ साल मंत्री रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा की ओर से कराए गए सर्वे में वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की टॉप लिस्ट में थे। सर्वे के तहत उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। लोकसभा चुनाव में वह अन्य तीन भाजपा प्रत्याशियों की अपेक्षा सबसे ज्यादा करीब 4 लाख 77 हजार मतों से विजयी हुए। अब वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अन्य तीन अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा और सुरेश कश्यप भी 3 लाख से अधिक वोटों से विजयी हुए हैं। अब भाजपा के चारों सांसद मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। यह उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री पद से अनिल शर्मा के इस्तीफा देने के बाद उनके पास रहा ऊर्जा विभाग भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद देख रहे हैं।

सांसद के रूप में शपथ लेने के पहले ही भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप भी इस्तीफा देंगे। कश्यप सिरमौर जिले के पच्छाद से भाजपा विधायक हैं। 

अनिल शर्मा से कोठी खाली करवाने की जल्दी में नहीं सरकार 
पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को कोठी खाली कराने के लिए नोटिस जारी नहीं होगा। इस बारे में सरकार ने यूटर्न ले लिया है। पद से इस्तीफा देने के बाद खुद कोठी खाली करनी होती है। अगर कोठी खाली नहीं की जाती है तो सचिवालय के सामान्य प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed