फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur stresses for close coordination between government and organization

वीरभद्र को टक्कर देने के लिए त्याग किया, चेयरमैन बना दो सीएम साहब

Sun, 25 Nov 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur stresses for close coordination between government and organization

वीरभद्र को टक्कर देने के लिए इतना बड़ा त्याग किया। सीएम साहब! अब तो गोविंद शर्मा को चेयरमैन बना दो। अर्की मंडल भाजपा के सह संयोजक बाबूराम ठाकुर ने शनिवार को ओक ओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष यह मांग रखी। हालांकि, मुख्यमंत्री इस पर खामोश रहे। उन्होंने सरकार और मंडल के बीच आपसी तालमेल से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के मंडल मिलन को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा भी मौजूद थे। गोविंद राम शर्मा का पिछली बार सिटिंग विधायक रहते टिकट कट गया था। वह अपने लिए ओहदा चाह रहे हैं। गोविंद राम शर्मा की ही उपस्थिति में सीएम से अर्की भाजपा मंडल के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने उनके लिए ओहदा मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार और मंडल के बीच आपसी तालमेल से कार्य करने की जरूरत पर भी बल दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के प्रति हमेशा सजग रही है। राज्य को 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाएं 10 माह के छोटे से कार्यकाल के दौरान मंजूर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और अधिक निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष बाबूराम पंवार ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का भी निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर अर्की भाजपा मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को तलवार और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोविंद शर्मा, भाजपा नेता रतन सिंह पाल, महामंत्री देवेंद्र, यशपाल सहित भाजपा के अग्रणी मोर्चों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed