फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over water crisis in shimla city

हमने कर ली है पानी की व्यवस्था, जल्द होगी सप्लाई सुचारु - जयराम

Tue, 29 May 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over water crisis in shimla city

राजधानी शिमला में पेयजल संकट को खत्म करने के लिए सरकार ने ठोस प्लानिंग कर ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि शिमला में पेयजल सप्लाई के लिए व्यवस्था बना ली है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जल्द ही संकट का समाधान हो जाएगा। शिमला के लिए तीन कूहलों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कूहलों से सप्लाई ली जाएगी उस दौरान फसलों के होने वाले नुकसान की एवज में वहां के बाशिंदों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गिरी नदी में भी पानी का अतिरिक्त सोर्स चिन्हित कर दिया है। इससे तुरंत शहर में सप्लाई बढ़ाई जाएगी। पेयजल संकट को लेकर मुख्यमंत्री दिनभर मुख्य सचिव से अपडेट लेते रहे। ज्यादा प्रभावित जिलों सोलन, मंडी, शिमला, सिरमौर की स्थिति पर पल पल का अपडेट सीएम ने खुद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए कई विकल्प तलाशे

cm jairam thakur statement over water crisis in shimla city

पेयजल सप्लाई को लेकर दिनभर चली कसरत से संतुष्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अमर उजाला को बताया कि सरकार राजधानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में पेयजल संकट को लेकर बेहद गंभीर है।

राजधानी शिमला के लिए पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए कई विकल्प तलाशे लिए हैं। गुम्मा स्कीम की तीन कूहलों की सप्लाई के लिए वहां के बाशिदों से बातचीत कर उन्हें पेयजल सप्लाई में पानी देने को मना लिया गया है।

संचाई नहीं होने से फसलों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि एक बड़ी राहत गिरी नदी में मिले नए सोर्स से मिली है। सोर्स का पानी बोरबेल टेस्टेड है। निगम तुरंत उसकी सप्लाई लोगों को कर सकता है। 

अश्वनी खड्ड के पानी सैंपल भेजे पुणे

cm jairam thakur statement over water crisis in shimla city

मुख्यमंत्री ने बताया कि अश्वनी खड्ड शिमला पेयजल सप्लाई का बड़ा सोर्स था, लेकिन कुछ वर्ष पहले उसके पानी से क्षेत्र में पीलिया फैला। अब सरकार खड्ड के पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद वहां से पानी ले सकती है।

सरकार ने पुणे की एक लैब को खड्ड के पानी के सैंपल भेज दिए हैं। लैब से तुरंत सैंपल रिपोर्ट भेजने का आग्रह भी किया है। प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट के बाद मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पांच जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये।

जिलाधिकारियों का एक व्हट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसपर पेयजल सप्लाई को बनाई व्यवस्था को सीएम खुद मानिटर करते रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हर जिलाधिकारी को सख्त लहजे में साफ कर दिया कि

पेयजल संकट पर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित होगी। शाम तक अधिकांश जिलाधिकारियों ने पेयजल सप्लाई मुख्यमंत्री को बनाई व्यवस्था से अवगत करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed