फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over lok sabha election at mandi himachal

लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपाः जयराम ठाकुर

Tue, 27 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over lok sabha election at mandi himachal

सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार दोपहर बाद मंडी के पड्डल मैदान में पहुंचकर पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों का नया कंसेप्ट भाजपा लेकर आई है।

विज्ञापन


मंडी में इसका पहला सम्मेलन होने जा रहा है। उनके गृह क्षेत्र से अनुभवी नेता राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश भाजपा को मिलेगा।

विधानसभा चुनावों की तरह भाजपा लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस का हिमाचल से सफाया करेगी। चारों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और केंद्र में फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी।

विज्ञापन

एक साल पूरा होने तक 68 हलकों का दौरा करेंगे पूरा 

cm jairam thakur statement over lok sabha election at mandi himachal

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने एक दिन भी बरबाद नहीं किया और दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा में काम किया जा रहा है। विपक्ष हवा में बातें न करे। 

सीएम ने कहा कि उन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। सत्ता के 11 माह में 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है। सरकार के एक वर्ष पूरे होने तक सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed